उत्तराखंड के 5 जिलों में आज मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

उत्तराखंड के इन 5 जिलों में आज मूसलाधार बरसात को मध्यनजर रखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। जानिए प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल-
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Heavy rain likely in 5 districts of Uttarakhand July 26
Image: Heavy rain likely in 5 districts of Uttarakhand July 26

देहरादून: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बरसात के बीच में आज मौसम विभाग ने एक बार फिर से राज्य के लोगों के लिए भारी बरसात को मध्यनजर रखते हुए चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश रहने की संभावनाएं हैं। 5 जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तराखंड के 5 जिलों में भारी बरसात के आसार जताए हैं। चलिए आपको बताते हैं वे 5 जिले कौन से हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले 24 घंटों में पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल और देहरादून में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है मगर इन 5 जिलों में मूसलाधार बरसात की संभावना जताते हुए विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है और सभी लोगों को घरों में रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: रुद्रपुर के मयंक की इंग्लैंड में धाकड़ गेंदबाजी, 5.3 ओवर में लिए 5 विकेट
बीते रविवार की रात से ही देहरादून, मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार में रुक-रुक कर बरसात का सिलसिला जारी है। राजधानी देहरादून की बात करें तो झमाझम बरसात के चलते राजधानी देहरादून के अधिकांश इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी के बसंत विहार, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, सरस्वती विहार, गांधी रोड, नेहरू कॉलोनी, धरमपुर, किशन नगर, राजेंद्र नगर, पटेल नगर समेत कई इलाकों में जलभराव होने के कारण वहां भारी दिक्कत आ रही है और लंबा जाम भी लग रखा है। चंपावत-टनकपुर हाईवे मलबा आने के कारण बंद हो रखा है जिस वजह से वहां पर भी वाहनों की आवाजाही स्थगित हो रखी है। चमोली जिले में भी रविवार की देर रात से बरसात जारी है और भूस्खलन के कारण 17 संपर्क मोटर मार्ग बंद हो रखे हैं। रुद्रप्रयाग में भी भूस्खलन के कारण 11 ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग बाधित चल रहे हैं। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे यातायात पर से मलबा हटा दिया गया है और हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया है।