Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है। हरिद्वार में एक युवक ने अपनी पत्नी को बेटे सहित मायके भेज दिया और उसके बाद पत्नी की गैरमौजूदगी में दूसरी शादी भी कर ली। जब ससुराल वालों को युवक के ऊपर शक हुआ तब उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली और जब सच बाहर आया तो सभी के होश उड़ गए। पता लगा कि युवक ने अपनी पहली पत्नी और अपने बेटे को मायके में भेज कर दूसरी शादी कर ली है और आराम से अपनी दूसरी बीवी के साथ में ऐशोआराम की जिंदगी बिता रहा है। उसके बाद परिजनों ने पुलिस में इस बात की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पक्ष को कोतवाली बुलाया है। मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक की पहली पत्नी की ससुराल में काफी नोंक-झोंक होती रहती थी। यही कारण है कि उसने अपनी पहली पत्नी को बेटे सहित मायके भेज दिया और उसके पीठ पीछे दूसरी शादी रचा ली और अपने ससुराल वालों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। आगे पढ़िए