इन दिनों गंगा के घाटों पर शराब पार्टी हो रही है, हुक्का फूंका जा रहा है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने और मर्यादा का पाठ पढ़ाने के लिए उत्तराखंड पुलिस 'ऑपरेशन मर्यादा' चला रही है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Police took action against 40 people in rudraprayag
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड को देवभूमि का दर्जा हासिल है, लेकिन कुछ लोग इसकी अस्मिता का सम्मान करना आज तक नहीं सीख पाए। गंगा के घाटों पर शराब पार्टी हो रही है, हुक्का फूंका जा रहा है, ऐसे लोगों को सबक सिखाने और मर्यादा का पाठ पढ़ाने के लिए प्रदेश पुलिस 'ऑपरेशन मर्यादा' चला रही है। इसके तहत हुड़दंगियों और धार्मिक-पर्यटन स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। रुद्रप्रयाग में पुलिस अब तक मर्यादा तोड़ने को लेकर 40 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया तो वहीं कुछ ऐसे भी थे, जिनके खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई की कई। पुलिस ने हुड़दंगियों के खिलाफ कहां-कहां कार्रवाई की, ये भी बताते हैं। बीती रात पुलिस ने गुप्तकाशी में 5 युवकों को झगड़ा करते हुए पकड़ा। ये लोग मुजफ्फरनगर से केदारनाथ आए थे। रात के वक्त पुलिस ने इन्हें समझा-बुझाकर भेज दिया था, लेकिन देर रात ये लोग गुप्तकाशी पहुंचे और वहां विश्वनाथ मंदिर के पास बहस करते हुए हो-हल्ला मचाने लगे।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बैन के बावजूद घुस गए कांवड़िए, पुलिस ने लिया एक्शन
हंगामा बढ़ने लगा तो पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले आई। जहां 'ऑपरेशन मर्यादा' के तहत आरोपियों का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया। रुद्रप्रयाग में भी हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई हुई। यहां पुलिस ने अलकनंदा-मंदाकिनी संगम, बस अड्डे के आसपास और तूना बौंठा मार्ग क्षेत्र में पेट्रोलिंग की। इस दौरान तूना बौंठा मार्ग पर तीन लोग शराब पीते मिले। पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले आई, उनसे जुर्माना भी वसूला। ऊखीमठ में भी 8 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई हुई। ये लोग ओंकारेश्वर मंदिर मार्ग पर हुड़दंग करते पकड़े गए थे। इसी तरह मंदाकिनी नदी के घाटों और अन्य स्थानों पर 4 हुड़दंगियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। क्षेत्र में ऑपरेशन मर्यादा के तहत हुड़दंगियों और धार्मिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने लोगों से असामाजिक तत्वों और माहौल खराब करने वालों के बारे में तत्काल सूचना देने की अपील भी की, ताकि ऐसे लोगों को सबक सिखाया जा सके, उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जा सके।