Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: अनलॉक की शुरुआत के साथ ही सरकारी भर्तियों पर लगा लॉक भी हट गया है। विभागों में एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 75 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा इस मौके को हाथ से जाने न दें। भर्ती की प्रक्रिया और योग्यता संबंधी हर डिटेल राज्य समीक्षा आप तक पहुंचाएगा। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा आयोग की तरफ से जारी विज्ञप्ति में 75 पदों के लिए भर्ती संबंधी सूचना जारी की गई है। इसमें समूह ‘ग’ के अंतर्गत मानचित्रकार/प्ररूपाकार के 60 और वन विभाग के अंतर्गत सर्वेयर के 15 पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन किए जाने की बात लिखी है। पदों के लिए तीन अगस्त से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर है।