Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: कैंसर ऐसी बीमारी है जो सिर्फ एक इंसान को नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार को तोड़कर रख देती है। मरीज के साथ उसका परिवार भी हर दिन पीड़ा से गुजरता है। उस पर अगर परिवार गरीब हो तो भगवान के सहारे दिन काटने के अलावा कोई चारा नहीं बचता। उत्तराखंड की रहने वाली अनु धामी और उनका परिवार भी ऐसे ही दर्द से गुजर रहा था। हड्डियों के कैंसर से जूझ रही अनु के इलाज के लिए परिवार वालों के पास पैसे नहीं थे। मुसीबत के वक्त में सीएम पुष्कर सिंह धामी इस परिवार के लिए देवदूत बनकर सामने आए और परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। इस मदद से अनु धामी बोन मैरो ट्रांसप्लांट करा सकेंगी। फिलहाल उनका इलाज ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल में चल रहा है। पिछले दिनों सीएम धामी को अनु धामी की बीमारी का पता चला था। इसके बाद उन्होंने देहरादून जिलाधिकारी आर राजेश कुमार को अनु धामी का हाल जानने के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा था।