डीएम गर्ब्याल ने कहा कि नैनीताल जिले में भूस्खलन वाली जगह को चिह्नित किया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि मौसम को देख कर ही घर से बाहर निकलें।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Heavy rain likely in Nainital district
नैनीताल: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में हर जिले के जिलाधिकारी अपे अपने स्तर पर राहत और बचाव कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। नैनीताल जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। डीएम गर्ब्याल ने कहा कि नैनीताल जिले में भूस्खलन वाली जगह को चिह्नित किया गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि मौसम को देख कर ही घर से बाहर निकलें। भूस्खलन के चलते कई दुखद घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर पूरे नैनीताल जिले में 31 जेसीबी तैनात की गई हैं। गौला नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह नदी के जलस्तर पर नजर बनाए रखें। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड के कई जिलों में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब अगले 24 घंटे इन जिलों के लिए मुश्किल साबित होने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं वे 7 जिले कौन से हैं। वे जिले हैं बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी। इन जिलों में भारी बरसात को लेकर आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज भारी से बहुत भारी बरसात होने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अपना घर बनाने वालों के लिए खुशखबरी, सरकार ने दे दी बड़ी राहत
वहीं अन्य जिलों में भी मौसम विभाग ने भारी बरसात की संभावना जताते हुए अलर्ट कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून सहित अन्य मैदानी जिलों में आज भारी बरसात के साथ ही आकाशीय बिजली चमक सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम बिष्ट के मुताबिक मौसम आने वाले कुछ दिन और प्रदेशवासियों को सता सकता है। अगले कुछ दिन मौसम के मिजाज में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अगले 5 दिनों तक बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम भी चेतावनी के बाद इन जिलों में प्रशासन, आपदा प्रबंधन तंत्र और एसडीआरएफ को अलर्ट कर दिया गया है। उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों से बरसात का सिलसिला जारी है जिस कारण जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है। हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान पर बह रही है और तकरीबन 200 संपर्क मार्ग बारिश और भूस्खलन के चलते बाधित हो गए हैं।