उत्तराखंड: पाबंदी के बाद भी 21 कांवडियों ने की एंट्री, पुलिस ने लिया एक्शन

हरिद्वार प्रशासन कांवड़ यात्रा के लिए जारी गाइडलाइन को लेकर लोगों को बार-बार आगाह कर रहा है, लेकिन कुछ लोग मान नहीं रहे। ये लोग हरिद्वार में एंट्री कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Haridwar News: Haridwar police detained 21 kanwariyas
Image: Haridwar police detained 21 kanwariyas

हरिद्वार: उत्तराखंड के साथ ही यूपी में भी कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगा है। बॉर्डर पर कांवड़ियों की एंट्री रोकने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। हरिद्वार प्रशासन कांवड़ यात्रा संबंधी गाइडलाइन को लेकर लोगों को बार-बार आगाह कर रहा है, लेकिन कुछ लोग मान ही नहीं रहे। ये लोग हरिद्वार में एंट्री कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते दिन हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ियों से भरे वाहन को रुकवा कर 21 कांवड़ियों को हिरासत में ले लिया। ये लोग पाबंदी के बावजूद हरिद्वार में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए रुड़की और भगवानपुर से लगने वाली सीमाओं पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। कांवड़ियों के प्रवेश पर खास नजर रखी जा रही है। बीते दिन भगवानपुर पुलिस ने ने उत्तराखंड-उत्तरप्रदेश की सीमा पर कांवड़ियों से भरे एक वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर आसानी से वाहन लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में अब बिना RT-PCR रिपोर्ट के आ सकेंगे पर्यटक, जारी होने वाली है गाइडलाइन
ये लोग हरिद्वार जा रहे थे। सोचा कि पुलिस के चंगुल से बच जाएंगे, पुलिस ने वाहन का पीछा करते हुए उसे टोल प्लाजा पर पकड़ लिया। बाद में पुलिस सभी कावड़ियों को पकड़ कर पुलिस थाने में ले गई। पुलिस ने वाहन से 21 कांवड़ियों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वो हरिद्वार के रहने वाले हैं और गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। पकड़े गए लोगों के खिलाफ कोविड महामारी के नियमों के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कांवड़ियों के वाहन को भी सीज कर दिया है। कोरोना को देखते हरिद्वार में कांवड़ियों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है। यहां सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। बॉर्डर पर कांवड़ियों को रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। हरिद्वार में जबरन एंट्री करने वाले कांवड़ियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।