Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: शनिवार को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कोरोना की वजह से इस बार बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। इस वर्ष परीक्षा के बजाय विद्यार्थियों को सीधे प्रमोट किया गया है। नैनीताल में राजकीय इंटर कॉलेज पटवाडांगर की छात्रा प्रियंका बिष्ट भी स्कूल में टॉप करने में सफल रहीं। उन्होंने 12वीं की परीक्षा में 96.4 फीसदी अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियंका की सफलता कई मायनों में खास है। उनके पिता मदन सिंह बिष्ट होमगार्ड हैं, जबकि माता भगवती देवी गृहणी हैं। प्रियंका बताती हैं कि घर में भले ही आर्थिक परेशानियां रही हों, लेकिन उनके माता-पिता ने उनकी पढ़ाई में किसी तरह की रुकावट नहीं आने दी। उन्होंने माता-पिता और गुरुजनों को अपना आदर्श बताया। प्रियंका ने हाईस्कूल की परीक्षा में भी टॉप किया था। वो 10वीं में 94.4 फीसदी अंक हासिल करने में कामयाब रही थीं।