Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: बरसात का मौसम है। बिलों में पानी भर जाने से जगह-जगह सांप और अजगर के निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच उत्तराखंड के हरिद्वार से एक होश उड़ा देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां विशालकाय अजगर ने लोगों के सामने ही एक कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। क्षेत्र में ये घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिसमें अजगर को कुत्ते को निगलते देख लोग हैरान-परेशान हैं। घटना हरिद्वार जिले के लक्सर की है। जहां शनिवार शाम को 10 फुट लंबा अजगर देखकर सभी सांसें अटक गईं। जानकारी के मुताबिक इस्माइलपुर ओसपुर गांव में एक ग्रामीण अपने घर की ओर जा रहा था। तभी उसे कुत्ते के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण उस दिशा की ओर बढ़ गया। वहां उसने घास के बीच जाकर देखा तो जो नजारा देखने को मिला, उसने ग्रामीण के होश उड़ा दिए। घास के बीच एक 10 फीट लंबा अजगर कुत्ते को निगल रहा था। ये देख ग्रामीण बुरी तरह डर गया। उसने गांव के दूसरे लोगों को घटना के बारे में बताया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने कुत्ते को अजगर के चंगुल से बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो उसे बचा नहीं पाए। इस बीच कुछ तमाशबीनों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आगे देखिए वीडियो