आज उत्तराखंड के 9 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने और भूस्खलन का अलर्ट

उत्तराखंड राज्य के अधिकांश इलाकों में गर्जना के साथ बौछार हो सकती है। कुल मिलाकर 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Rain: Heavy rain likely in 9 districts of Uttarakhand
Image: Heavy rain likely in 9 districts of Uttarakhand

नैनीताल: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक उत्तराखंड में भारी बारिश एवं बिजली गिरने की संभावना जताई है। आज यानी 2 अगस्त की बात करें तो उत्तराखंड राज्य के अधिकांश इलाकों में गर्जना के साथ बौछार हो सकती है। कुल मिलाकर 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। कुमाऊं क्षेत्र के जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर समेत गढ़वाल में चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग में इसके मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुल मिलाकर 9 जिलों में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और अगले 5 दिन तक यही हाल रहने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में मध्यम से विशाल भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी खबरें सामने आ सकती है। कहीं-कहीं सड़कें अवरुद्ध हो सकती है। नदियों में अति प्रवाह देखने को मिलेगा जिससे निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग आकाशीय बिजली चमकने और गर्जना के समय सुरक्षित स्थानों में शरण में। वाहन चलाते समय लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। नदियों के पास रहने वाले लोगों तथा बस्तियों को भी सावधान रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: खिसक रहा है पहाड़ों का गुरुत्वाकर्षण केंद्र, वैज्ञानिकों ने दिया बड़े खतरे का संकेत