Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: हैप्पी बर्थडे सावन। जी हां सावन 3 साल के अप्पू यानी छोटे हाथी का नाम है जिसमें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सभी का दिल जीता है। सावन के जन्मदिन पर 1 क्विंटल 30 किलो का केक काटा गया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में प्रशासन ने धूमधाम से 3 साल के छोटा हाथी सावन का जन्मदिन मनाया। कॉर्बेट प्रशासन ने साल 2017 में कर्नाटक से 3 हाथी मंगवाए थे। इन में से एक हथिनी कंचभा गर्भवती थी। 2018 में कंचभा ने एक बच्चे को जन्म दिया और कॉर्बेट प्रशासन ने उस बच्चे का नाम रखा सावन। दरअसल वो बच्चा हाथी सावन के महीने में हुआ था। इसलिए सावन के महीने में सावन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है। सावन के जन्मदिन की तैयारियों में कॉर्बेट प्रशासन एक हफ्ते से जुड़ा था। सावन हाथी का तीसरा जन्मदिन था और इसकी तैयारियां एक हफ्ते पहले से चल रही थी। इस खास दिन के लिए सुबह से ही केक तैयार किया गया। गुब्बारों से उसका केक सजाया गया। कुल मिलाकर एक कुंतल 30 किलोग्राम का केक बनाया गया। इस केक को आटा ब्रेड के साथ गूंथ कर बनाया गया। पहले ब्रेड को उबालते हैं और फिर उसे बटर के साथ मिलाया जाता है। उसके बाद केक के ऊपर अलग-अलग तरह के फल लगाए जाते हैं जिसे हाथी बड़े चाव से खाते हैं।
यह भी पढ़ें - कुमाऊं रेजीमेंट के जांबाज ने ओलंपिक में जीता दुनिया का दिल, 8 टांके लगे लेकिन रिंग नहीं छोड़ा