आज उत्तराखंड के 10 जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन का अलर्ट..बिजली गिरने की भी चेतावनी

3 अगस्त को भी उत्तराखंड के 10 जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने की संभावना है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Heavy rain likely in 10 districts of Uttarakhand
Image: Heavy rain likely in 10 districts of Uttarakhand

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 5 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज यानी 3 अगस्त को भी उत्तराखंड के 10 जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने की संभावना है। आज उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में भारी बारिश भूस्खलन और बिजली करने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग का अनुमान है की इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश या फिर तीव्र बौछार के साथ बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में मध्यम से विशाल भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी खबरें सामने आ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं सड़कें अवरूद्ध हो सकती हैं। नदियों और नालों का अतिप्रवाह देखने को मिल सकता है जिससे मैदानी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि नदी नालों के समीप रहने वाले लोग सावधान रहें। वाहन चलाते समय यात्रियों की या वाहन से जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आकाशीय बिजली चमकने या फिर गर्जना के समय सुरक्षित स्थानों में शरण ले।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 10 अगस्त तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, अब क्या मिली छूट? 2 मिनट में पढ़िए