Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हरिद्वार का है, जहां एक शख्स ने मृत महिला को कागजों में जिंदा दिखाकर उसकी जमीन बेच दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपियों के खिलाफ जांच चल रही है। मृत महिला के बेटे ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक कमलानगर पथरी में रहने वाली शरबती देवी ने साल 1986 में भोगपुर क्षेत्र में रघुवीर सिंह से जमीन खरीदी थी। तब से ये जमीन शरबती देवी के नाम पर थी। साल 2002 में शरबती देवी की मौत हो गई। साल 2010 में भोगपुर में ही रहने वाले राजकुमार ने इस जमीन को बेचने की प्लानिंग की। उसने अपने दोस्तों संग मिलकर षडयंत्र रचा और एक महिला को शरबती देवी बताकर यह जमीन ज्वालापुर निवासी रजत जैन को बेच दी। गवाह के तौर पर खुद को शरबती देवी का बेटा बताकर कागजों पर हस्ताक्षर भी कर दिए। साल 2019 में शरबती देवी का वास्तविक बेटा मेम कुमार जमीन के कागजात प्रमाणित कराने पहुंचा तो जमीन के मालिक के तौर पर रजत जैन का नाम देख उसके होश उड़ गए। आगे पढ़िए