आज उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी

4 अगस्त को भी उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने की संभावना है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Heavy rain likely in 6 districts of Uttarakhand 4 AUG
Image: Heavy rain likely in 6 districts of Uttarakhand 4 AUG

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 5 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज यानी 4 अगस्त को भी उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने की संभावना है। आज नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून , पौड़ी गढ़वाल तथा टिहरी जिलों में तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना। मौसम विभाग का अनुमान है की इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश या फिर तीव्र बौछार के साथ बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में मध्यम से विशाल भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी खबरें सामने आ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं सड़कें अवरूद्ध हो सकती हैं। नदियों और नालों का अतिप्रवाह देखने को मिल सकता है जिससे मैदानी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि नदी नालों के समीप रहने वाले लोग सावधान रहें। वाहन चलाते समय यात्रियों की या वाहन से जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आकाशीय बिजली चमकने या फिर गर्जना के समय सुरक्षित स्थानों में शरण ले।
यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी ने दिखाया रौद्ररूप, 15 फीट ऊंची शिव प्रतिमा तक पहुंचा पानी का लेवल