Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
हरिद्वार: मगरमच्छ का नाम सुनते ही लोग डर जाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर यही मगरमच्छ आपके सामने अचानक आ जाए तो आपको कैसा लगेगा। उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। लगातार जारी बारिश के बीच जगह-जगह सांप और अजगर निकल रहे हैं. ऐसे में मगरमच्छों का आबादी क्षेत्रों में आना शुरू हो गया है, ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले की माया विहार कॉलोनी जगजीतपुर से सामने आया है. जहाँ सोमवार देर रात को एक मगरमच्छ कॉलोनी में घुस आया और गाड़ी के नीचे लेट गया. जैसे ही घरवालों की नजर उस पर पड़ी उनके होश उड़ गए. गनीमत रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और वन प्रभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को गंगा में छोड़ दिया. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.