Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड का कॉर्बेट नेशनल पार्क बाघों की शरणस्थली के रूप में मशहूर है। हर साल लाखों पर्यटक यहां बाघों की अठखेलियां देखने आते हैं, जल्द ही सैलानी यहां गैंडों का दीदार भी कर पाएंगे। पार्क प्रशासन ने योजना पर काम शुरू कर दिया है। जल्द ही गैंडों को कॉर्बेट में लाया जाएगा। यह पार्क गैंडों के रहने के लिहाज से अनुकूल है। कॉर्बेट पार्क के जंगलों में करीब 100 से ज्यादा गैंडे आसानी से रह सकते हैं। एक अध्ययन के मुताबिक एक समय में कॉर्बेट नेशनल पार्क गैंडों की शरणस्थली हुआ करता था। यहां बड़ी तादाद में गैंडे निवास करते थे, लेकिन धीरे-धीरे यहां से गैंडे विलुप्त हो गए। अब कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक बार फिर गैंडों को लाने की योजना बनाई गई है। राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल और असम से करीब 10 गैंडे लाने की योजना बनाई है। वन्यजीव बोर्ड ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, जिसके बाद गैंडों को राज्य में लाने की कवायद तेज हो गई है।