उत्तराखंड: ओलंपिक खिलाड़ी वंदना के परिजनों को दी गई गालियां, लोगों ने काटा बवाल

वंदना के परिजनों का आरोप है कि हॉकी टीम की हार के बाद कुछ लोगों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी। जातिसूचक शब्द कहे। घर के बाहर पटाखे फोड़कर उनका अपमान किया। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Olympic player Vandana Kataria: Threat to the family of Olympic player Vandana Kataria
Image: Threat to the family of Olympic player Vandana Kataria

हरिद्वार: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला टीम सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से हार गई। हॉकी टीम की हार पर जहां पूरा देश गमगीन है तो वहीं हरिद्वार में स्टार हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के परिवार के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत हुई, जिसके बारे में सुनकर आपका भी खून खौल उठेगा। वंदना के परिजनों का आरोप है कि हॉकी टीम की हार के बाद कुछ लोगों ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दी। जातिसूचक शब्द कहे। यही नहीं टीम की हार के बाद उनके घर के बाहर पटाखे फोड़कर उनका मजाक उड़ाया गया। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। मामला सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद गांव का है। जहां वंदना के भाई ने कुछ लोगों पर हॉकी टीम की हार के बाद घर के बाहर पटाखे फोड़ने का आरोप लगाया है। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। बीते दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में हार गई। सुबह से ही हॉकी खिलाड़ी वंदना के परिवार की नजरें टीवी स्क्रीन पर लगी हुई थीं। टीम की हार पर परिवार मायूस हो गया। इस बीच किसी ने वंदना के घर के बाहर पटाखे फोड़े। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - ओलंपिक में ऐतिहासिक जीत: 41 साल के बाद भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास
वंदना के परिजनों ने इसे पड़ोसियों की हरकत बताते हुए पुलिस में शिकायत की। जिस पर दोनों परिवारों में कहासुनी और नोकझोंक भी हुई। वंदना के परिवार का आरोप है कि मजाक उड़ाकर उनका अपमान करने के लिए पटाखे फोड़े गए हैं। उन्होंने आरोपियों पर जातिसूचक शब्द कहने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उनके परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान किया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा परिवार आत्मदाह करेगा। पुलिस ने इस मामले में सुमित चौहान और अंकुर पाल नाम के युवक को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों में काफी समय से रंजिश चली आ रही है। मामले की जांच जारी है। आपको बता दें कि रोशनाबाद गांव निवासी वंदना कटारिया भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में हैट्रिक लगाकर न केवल भारतीय टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया बल्कि ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली खिलाड़ी भी बनी। बुधवार को सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम पूरे दमखम के साथ अर्जेंटीना की टीम से भिड़ी, लेकिन टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।