Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 5 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज यानी 6 अगस्त को भी उत्तराखंड के 11 जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और बिजली गिरने की संभावना है। आज उत्तरकाशी, चमोली पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, देहरादून और पौड़ी गढ़वाल जिलों में तीव्र बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना। मौसम विभाग का अनुमान है की इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश या फिर तीव्र बौछार के साथ बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में मध्यम से विशाल भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी खबरें सामने आ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं सड़कें अवरूद्ध हो सकती हैं। नदियों और नालों का अतिप्रवाह देखने को मिल सकता है जिससे मैदानी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि नदी नालों के समीप रहने वाले लोग सावधान रहें। वाहन चलाते समय यात्रियों की या वाहन से जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आकाशीय बिजली चमकने या फिर गर्जना के समय सुरक्षित स्थानों में शरण ले।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बंद हो सकते हैं स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दिया बड़ा बयान