Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: पहाड़ी इलाकों में तो मानसूनी मौसम के दौरान यात्रियों को अपनी जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ता है। कभी पहाड़ से मलबा आने का भय तो कभी नदी-नालों के उफान में आ जाने से वाहन के बह जाने का भय इस मौसम में सदा ही बना रहता है। बरसात के मौसम में पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कें भी बदहाल हो जाती है जिस कारण भी हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है। सड़क दुघर्टना की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के नैनीताल जिले से सामने आ रही है जहाँ शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र से नैनीताल घूमने आ रहे दंपती की टैक्सी बलिया खान के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में टैक्सी में सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।