उत्तराखंड: ओलंपिक की हैट्रिक गर्ल वंदना पर ईनामों की बरसात..जानिए कौन देगा कितनी धनराशि

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा ‘टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा। हमें उन पर हमेशा गर्व रहेगा’।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Vandana Kataria: Dhami government will give 25 lakh rupees to Vandana Kataria
Image: Dhami government will give 25 lakh rupees to Vandana Kataria

हरिद्वार: टोक्यो ओलंपिक में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाली हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया को राज्य सरकार 25 लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया को सम्मान स्वरूप 25 लाख की धनराशि देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के लिए भी कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य में नई खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान किया जाएगा। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी को बुलंदियों पर ले जाने वाली टीम में शामिल वंदना कटारिया को ग्राफिक एसा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने भी सम्मानित किया है। यूनिवर्सिटी की ओर से उन्हें 11 लाख रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें - पहाड़ में ऐसी ग्राम प्रधान भी हैं, बबली रावत की कोशिशों से देश के लिए मिसाल बना ओडाडा गांव
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया के घर पहुंचकर उनकी मां सोरण देवी और भाई चंद्रशेखर कटारिया को 11 लाख रुपये की सम्मान राशि का घोषणा पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि देश में लौटते ही वंदना कटारिया का ग्राफिक एरा में अभिनंदन किया जाएगा। वंदना को अगले मुकाबले के लिए जिस तरह की ट्रेनिंग की जरूरत होगी, ग्राफिक एरा उसमें मदद करेगा। स्टार हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित छोटे से क्षेत्र रोशनाबाद की रहने वाली हैं। उनका परिवार यहीं रहता है। वंदना ने ओलंपिक में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक के बाद एक 3 गोल लगाकर टीम को जीत दिलाई। इसी के साथ वो ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गईं हैं। भारतीय टीम की कप्तान रानी रामपाल के बाद वंदना टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं।