Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: नशे की गिरफ्त में अब प्रदेश के पहाड़ भी आ रहे हैं। यही कारण है कि नशे के सौदागर अब पहाड़ के लोगों पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में यूपी के कासगंज जनपद की सहावर पुलिस और एसओजी ने एक बड़े गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बता दें कि गिरोह में 3 आरोपी शामिल हैं जिनके पास से 1600 किलो गांजे की खेप बरामद हुई है। आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि गिरोह के पास से बरामद गांजे की कीमत तकरीबन पौने 2 करोड़ बताई जा रही है। तस्करों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वे दक्षिण भारत से टैंकर में भरकर गांजा लेकर जाते थे और उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश और नैनीताल में सप्लाई करते थे। तीनों तस्करों ने बताया कि नैनीताल में बड़ी मात्रा में गांजे की सप्लाई होती थी क्योंकि वहां पर्यटकों की बड़ी संख्या में आमद होती है। यही वजह है कि वहां गांजे की अच्छी-खासी खपत होती है। नैनीताल में पर्यटक अच्छे-खासे दामों पर गांजा खरीदते थे जिनसे उनको बड़ा मुनाफा होता था।