Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के छोटे से गांव से निकल कर टोक्यो ओलंपिक का सफर तय करने वाली हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया पर पूरा देश प्यार लुटा रहा है। वंदना ने ओलंपिक में गोल की हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया। राज्य सरकार ने उन्हें 25 लाख की धनराशि पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की है। इसके साथ ही वंदना अब उत्तराखंड में 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान' को आगे बढ़ाती नजर आएंगी। उन्हें अभियान के लिए उत्तराखंड की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। रविवार को खेल मंत्री डॉ. अरविंद पांडे ने वंदना कटारिया के घर पहुंच कर यह घोषणा की। खेल मंत्री अरविंद पांडे ने हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया के घर पहुंचकर उनकी माता और भाई को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार की ओर से वंदना का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर समूचे विश्व में भारत का डंका बजाया है। हर प्रदेशवासी को वंदना पर गर्व है। वंदना जिस इलाके में रहती है, उसके दिन भी जल्द बहुरेंगे।