Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। कई सड़कें अवरुद्ध हैं तो कई जगह पुल टूटे हैं। बारिश के मौसम में खास तौर पर पहाड़ के लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती है। अभी भी उत्तराखंड को बारिश से कोई भी राहत नहीं मिलने वाली। 9 अगस्त को उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 9 अगस्त को देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं तीव्रता और के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग द्वारा बकायदा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में मध्यम से विशाल भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी खबरें सामने आ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं सड़कें अवरूद्ध हो सकती हैं। नदियों और नालों का अतिप्रवाह देखने को मिल सकता है जिससे मैदानी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि नदी नालों के समीप रहने वाले लोग सावधान रहें। वाहन चलाते समय यात्रियों की या वाहन से जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आकाशीय बिजली चमकने या फिर गर्जना के समय सुरक्षित स्थानों में शरण ले।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल में भारी बारिश का कहर, बदरीनाथ हाईवे पर तिनके की तरह ढहा होटल..देखिए वीडियो