Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: जंगली जानवरों में जीवन और मृत्यु के लिए आपने अक्सर ही संघर्ष की खबरें सुनी होंगी। ये पारिस्थितिकी तंत्र है, जहां जानवर एक दूसरे पर निर्भर हैं। इस बीच उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। कालाढूंगी कोटाबाग मार्ग पर एक अजगर ने घुरड़ को निकलने की कोशिश की। यह बात तो आप जानते ही होंगे अजगर आमतौर पर छोटे जीवों का शिकार करता है लेकिन घुरड़ को निगलने की कोशिश में अजगर और घुरड़ दोनों की ही जान चली गई। जिस वक्त अजगर ने जंगली घुरड़ को निकला उस वक्त वहां अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। अजगर ने घुरड़ को निगल तो दिया लेकिन घुरड़ के सींग अजगर के लिए आफत बन गए। घुरड़ के लंबे सींग निगलने के चक्कर में अजगर का अंदर से ही मांस फटना शुरू हो गया। घुरड़ के सींग अजगर के शरीर को फाड़ते हुए बाहर निकल गए, जिससे अजगर की हालत गंभीर हो गई। लोगों ने तुरंत ही वन विभाग के अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया गया। जब तक वन विभाग की टीम रेस्क्यू के जरिए अजगर को बचाती तब तक अजगर की भी मौत हो चुकी थी। आपसी संघर्ष में दोनों जंगली जानवरों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: फूलों की घाटी में बादल फटा, पुल टूटा..घाघरिया में रोके गए पर्यटक..देखिए वीडियो