उत्तराखंड: कैंची धाम के पास होने वाला था भयानक बस हादसा, चमत्कार से बची 10 लोगों की जान

हादसा होते ही दोनों वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हर कोई डर से चीखने लगा, मदद मांगने लगा। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Kainchi dham road: Bus overturned in road near kainchi dham
Image: Bus overturned in road near kainchi dham

नैनीताल: पहाड़ की सड़कों पर गाड़ी चलाना और सफर करना, दोनों ही खतरनाक है। हर वक्त हादसे का डर लगा रहता है, जान हलक में अटकी रहती है। बीते दिन नैनीताल में भी एक बड़ा हादसा होने वाला था। यहां सवारियों को ले जा रही केमू बस के ब्रेक फेल हो गए। बेकाबू बस भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंची के पास पहाड़ी से टकरा कर सामने से आ रही कार पर पलट गई। हादसा होते ही दोनों वाहनों में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हर कोई डर से चीखने लगा, मदद मांगने लगा। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। हादसे में एक महिला को मामूली चोट आई। घटना के बाद हाईवे पर करीब तीन घंटे तक जाम लग गया। मार्ग पर लंबा जाम लगने से यात्री परेशान रहे। चलिए पूरा मामला बताते हैं। सोमवार को केमू की बस हल्द्वानी से रानीखेत जा रही थी। बस में दस लोग सवार थे। दोपहर साढ़े 12 बजे बस कैंची धाम के पास पहुंची, तभी बस के ब्रेक फेल हो गए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: आज 7 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
इस बीच चालक सागर कुमार ने सूझबूझ का परिचय देकर बस को पहाड़ी से टकरा दिया। बस पहाड़ी से टकराने के बाद हल्द्वानी जा रही कार के ऊपर पलट गई। एक्सीडेंट होते ही दोनों वाहनों में सवार 15 लोगों में चीखपुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार उमा जोशी को हल्की चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। बस में सवार सभी यात्री दूसरे वाहनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। उधर हादसा होने के बाद रोड के दोनों तरफ चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रानीखेत, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, डीडीहाट और हल्द्वानी की तरफ आने-जाने वाले वाहन जाम में फंस गए। लोग कई घंटे तक जाम में फंसे रहे। बाद में पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस को रोड से हटाया, शाम को करीब चार बजे के बाद जाम खुला। जिसके बाद हाईवे पर बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।