Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भारतीय टीम के प्रसिद्ध क्रिकेटर रिंकू सिंह शनिवार 3 अगस्त को कैंची धाम पहुंचे और बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ क्रिकेटर आर्यन जुयाल भी मौजूद थे। रिंकू सिंह लगभग आधे घंटे तक मंदिर में रहे जिसके बाद वे वापस लौट गए। उनके प्रशंसकों ने उन्हें देख कर उनके साथ फोटो और सेल्फी ली।
मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह और ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने उन्हें बाबा के चमत्कारों और उनसे जुड़ी कहानियों के बारे में बताया। रिंकू सिंह ने कहा कि कैंची धाम आकर उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ और बाबा के प्रति उनकी आस्था उन्हें यहाँ खींच लाई।