Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: दिल्ली दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य हित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से देहरादून से टिहरी के बीच डबल लेन टनल बनाने का अनुरोध किया है। इस टनल के बनने के बाद देहरादून से टिहरी का सफर आसान होगा। टनल निर्माण के बाद दून से टिहरी झील की दूरी घटकर 35 किमी रह जाएगी। अभी दून से टिहरी झील तक पहुंचने के लिए 105 किमी की दूरी नापनी पड़ती है। सफर में 3.30 घंटे लगते हैं। टनल बनने के बाद साढ़े तीन घंटे का सफर 45 से 60 मिनट में पूरा हो सकेगा। राजपुर से प्रस्तावित टनल के निर्माण पर 8750 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। राजधानी और टिहरी झील के बीच टनल बनने के बाद सफर तो आसान होगा ही, साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। शाह से मुलाकात के दौरान सीएम धामी ने कुमाऊं में एम्स की स्थापना का मामला भी उठाया।