गजब: पहाड़ में अडानी ग्रुप के नाम से बड़ा फर्जीवाड़ा, 150 परिवारों से ठगे लाखों रुपये

पहाड़ में अडानी ग्रुप के नाम से कंपनी खोलकर 150 किसानों से लाखों की ठगी, फर्जी कंपनी ने फल खरीदने के नाम पर लगाया चूना
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
nainital news: Fraud in the name of Adani Group in Nainital
Image: Fraud in the name of Adani Group in Nainital

नैनीताल: कोरोना संकटकाल में सबसे ज्यादा किसी को फायदा हुआ है तो वो हैं साइबर ठग वहीँ अब फर्जी ऑफिस खोलकर ठगी के मामले भी बढ़ गए हैं. नैनीताल जिले के धारी क्षेत्र के किसानों से बड़ी ठगी हुई है जहाँ एक फर्जी कंपनी ने भोले-भाले किसानों को फल और फसल खरीदने का झांसा देकर लाखों की चपत लगा दी फिर आफिस पर ताला लगाकर फरार हो गए। अडानी ग्रुप के नाम पर जालसाजों ने 150 किसानों को लाखों का चूना लगा दिया. ठगों ने धारी में अपना स्थानीय दफ्तर भी खोला था जिसमें अब ताला लटका है. उनके कर्मचारी भी वेतन के लिए चक्कर लगा रहे हैं। वहीँ अब किसान पुलिस से ठगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं. किसानों ने एसएसपी से जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. सतबूंगा रामगढ़ निवासी जगदीश सिंह नयाल ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र सौंपा जिसमे उन्होंने बताया की इस साल मई में खुद को अडानी ग्रुप से बताकर दो लोग उनसे मिले थे। इन लोगों ने कहा कि वह किसानों के फल और फसल को खरीद कर बाहर ले जाएंगे और उनको उचित मूल्य दिया जाएगा. आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून: गाड़ी चलाते वक्त फोन पर बात करने वालों पर कार्रवाई, पहले दिन 13 मोबाइल जब्त
फिर उन्होंने किसानों को अपने झांसे में लेकर धारी में एडनेम ऑर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड नाम से अपना क्षेत्रीय कार्यालय खोला और गांव के 15 युवकों को कार्यालय में काम भी दिया. इस दौरान किसानों ने अपने आड़ू सहित अन्य फलों को कंपनी को देना शुरू कर दिया.यहां तक कि बीमा के नाम पर जालसाजों ने प्रत्येक किसान से 540 रुपये जमा भी करा लिए थे. जालसाजों ने करीब 150 किसानों से भारी मात्रा में पहाड़ के फल और फसल ले ली. किसानों को एक सप्ताह में पैसा खाते में भेजने का भरोसा दिया गया। और 150 लोगों को ग्रुप का सदस्य बनाया। इसके बाद फसल बीमा के नाम पर एक-एक व्यक्ति से पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये वसूल किए। तीन माह गुजरने पर गिरोह ने धारी कार्यालय में ताला जड़ दिया। कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों को भी वेतन भी नहीं दिया गया। ऐसे में अब पहाड़ के भोले भाले लोग खुद को ठगा हुआ मेहसूस कर रहे हैं और जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीँ इस मामले में एसपी सिटी जगदीश चंद्र का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है. पूरे मामले की जांच की जाएगी. और ठगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।