Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में नशा तस्करी तेजी से बढ़ रही है और अब पुलिसकर्मी भी नशा तस्करी को बढ़ावा दे रहे हैं। हाल ही में हरिद्वार के ज्वालापुर में नशा तस्करी का एक गिरोह पकड़ा गया था। उनके कॉल डीटेल में 8 पुलिसकर्मियों की नशा तस्कर से सांठगांठ सामने आई है जिसके बाद आठों पुलिसकर्मियों का पहाड़ ट्रांसफर हो गया है। डीआईजी नीरू गर्ग ने सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को पहाड़ चढ़ने के आदेश दे दिए हैं। दरअसल 16 अप्रैल को नशा तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर सत्तार, उसके भतीजे और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया था। जब मामले की गहराई से जांच-पड़ताल हुई और आरोपियों से पूछताछ हुई तो पुलिस के होश उड़ गए। नशा तस्करों से साठगांठ रखने के आरोप में ज्वालापुर कोतवाली के सिपाही अमजद और नारकोटिक सेल में तैनात सिपाही रईस राजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज और इसी के साथ में दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया।