उत्तराखंड: बेरीपड़ाव में दीपा की मौत के बाद बवाल, मां-बेटे घर में बंद..भारी पुलिस तैनात

नवविवाहिता की फांसी लगाकर मृत्यु के बाद मायके वालों ने ससुराल में जमकर काटा बवाल, तोड़फोड़ के साथ मां-बेटे को कर दिया कमरे में बंद। भारी पुलिस बल तैनात
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Nainital Beripadav Deepa: Deepa committed suicide in Beripadav
Image: Deepa committed suicide in Beripadav

नैनीताल: उत्तराखंड का नैनीताल जिला... यहां पर हाल ही में एक नवविवाहिता ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका के मायकेवालों ने ससुराल जाकर जमकर तोड़फोड़ की और उसके पति एवं सास को कमरे में बंद कर दिया। तनाव की परिस्थितियां पैदा होने के बाद वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया और एसओजी एवं अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और मामला शांत किया। मृतका के मायके वाले न्याय की गुहार लगाते हुए उसके शव को उठने नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी की मौत का कारण उसके ससुराल वाले हैं और उनपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। नैनीताल के लालकुआं में स्थित बेरीपड़ाव में 26 वर्षीय दीपा का विवाह मनीष कुंवर के साथ हुआ था। पारिवारिक कलह से तंग आ कर नवविवाहिता ने फांसी लगा कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली। एक वर्ष पहले ही दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। हादसे का पता तब लगा जब दीपा की सास घास काटने के बाद उनके घर पहुंची और उसके कमरे का दरवाजा बंद देखा। इस पर उन्होंने अपने बेटे को फोन किया और जब कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों के होश उड़ गए। दीपा को तत्काल रूप से हल्द्वानी के अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मसूरी में दिल्ली के युवक ने दारू पीकर कार का धुंआ बना दिया, पुलिस ने सिखाई मर्यादा
शनिवार की सुबह जैसे ही दीपा का शव उसके ससुराल में पहुंचा तभी उसके मायके वाले बड़ी संख्या में वहां पर पहुंचे और जमकर हंगामा खड़ा किया। उन्होंने न केवल वहां तोड़फोड़ की जबकि सास और उसके पति को भी कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह, कोतवाली के उपनिरीक्षक रोहिताश सागर, चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद, बनभूलपुरा चौकी इंचार्ज प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी व गुप्तचर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सिचुएशन कंट्रोल में की। मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनका कहना है कि जब तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिल जाता तब तक वे उसका शव उठने नहीं देंगे। नवविवाहिता की मौत पर उसके मायके वालों ने ससुरालियों पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है और मायके व ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है।