उत्तराखंड: आज 3 जिलों में भारी बारिश से बढ़ेगी मुश्किल, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

उत्तराखंड को बारिश से कोई भी राहत नहीं मिलने वाली। 15 अगस्त को उत्तराखंड के 3 जिलों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Heavy rain likely in 3 districts of Uttarakhand 15 AUG
Image: Heavy rain likely in 3 districts of Uttarakhand 15 AUG

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। कई सड़कें अवरुद्ध हैं तो कई जगह पुल टूटे हैं। बारिश के मौसम में खास तौर पर पहाड़ के लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती है। अभी भी उत्तराखंड को बारिश से कोई भी राहत नहीं मिलने वाली। 15 अगस्त को उत्तराखंड के 3 जिलों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 15 अगस्त को कुमाऊं मंडल के नैनीताल, बागेश्वर,और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं तीव्रता और के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग द्वारा बकायदा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में मध्यम से विशाल भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी खबरें सामने आ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं सड़कें अवरूद्ध हो सकती हैं। नदियों और नालों का अतिप्रवाह देखने को मिल सकता है जिससे मैदानी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि नदी नालों के समीप रहने वाले लोग सावधान रहें। वाहन चलाते समय यात्रियों की या वाहन से जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आकाशीय बिजली चमकने या फिर गर्जना के समय सुरक्षित स्थानों में शरण ले।
यह भी पढ़ें - हल्द्वानी की पुष्पा और मीरा के संघर्ष को सलाम, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दिया खास सम्मान