उत्तराखंड: 15 अगस्त के दिन नैनीताल में छोटी सी बात पर चली गोली

मोहम्मद फैसल शहर में घूम रहे थे। इस बीच मालरोड पर उनकी एक अन्य पर्यटक से बहस हो गई। इसके थोड़ी देर बाद दूसरे पर्यटक ने फैसल को गोली मार दी। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Nainital Police: Fire in Nainital after argument
Image: Fire in Nainital after argument

नैनीताल: खबर नैनीताल से है। जहां 15 अगस्त पर सैर-सपाटे के लिए आए पर्यटक किसी बात पर एक-दूसरे से भिड़ गए। छोटी बात पर शुरू हुए विवाद ने जल्द ही खूनी रूप ले लिया। इस बीच एक पर्यटक ने दूसरे पर्यटक पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली पर्यटक को छूते हुए निकल गई। इस तरह पर्यटक की जान बच गई। वहीं घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग करने वाले पर्यटक की तलाश जारी है। चलिए पूरा मामला बताते हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद फैसल पुत्र मोहम्मद इफरत नैनीताल घूमने आए थे। मौज-मस्ती में सफर कट रहा था। शहरभर में घूमते-घूमते फैसल मालरोड पहुंचे।

यह भी पढ़ें - https://www.rajyasameeksha.com/uttarakhand/18724-bull-ran-after-the-police-personnel-in-bageshwar
फैसल का कहना है कि यहां उसकी किसी दूसरे पर्यटक से कहासुनी हो गई थी। उस वक्त बात आई-गई हो गई। घटना के बाद फैसल पैदल सूखाताल क्षेत्र में घूम रहा था। इसी बीच यूपी 21 क्यू 2463 सीडी डीलक्स बाइक सवार ने फैसल पर एकाएक फायर कर दिया। शुक्र है कि गोली फैसल की कमर और कोहनी को छूते हुए निकल गई, जिससे फैजल को गंभीर चोट नहीं लगी। बाद में पीड़ित ने पुलिस को खबर दी। पुलिस घायल को बीडी पांडे जिला अस्पताल ले गई। जहां उसका उपचार चल रहा है। वारदात की खबर मिलने पर एसपी क्राइम देवेंद्र पिंचा भी मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस ने कहा कि घायल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। युवक के बयान के आधार पर आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।