Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हरिद्वार: प्रदेश में सड़कों पर बेलगाम दौड़ती बसें लोगों के लिए काल साबित हो रही हैं। मामला हरिद्वार का है, जहां एक बस ड्राइवर की लापरवाही ने दो लोगों को जिंदगीभर के लिए अपाहिज बना दिया। बस चालक ने गाड़ी खड़ी करते वक्त बस को चौराहे से बिल्कुल सटा दिया। जिससे चौराहे पर बैठे यात्रियों के पैर बस की एस साइड में दब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस को बमुश्किल आगे-पीछे कर मौके से हटाया गया। इस दौरान एक महिला और युवक के पैर बस के बीच बुरी तरह फंस गए। कुचले जाने के कारण दोनों के पैर कट गए। महिला और युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। आरोपी चालक पुलिस की हिरासत में है। घटना हरिद्वार के चंडीघाट चौक की है। यहां नजीबाबाद की ओर से देहरादून जाने वाले और देहरादून से नजीबाबाद-बिजनौर जाने वाले यात्री अक्सर चंडी घाट चौक पर वाहन बदलते हैं। सोमवार को भी कई यात्री बस के इंतजार में चौराहे पर बैठे थे। तभी एक प्राइवेट बस चौराहे के पास आकर रुकी। इस बीच चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस को चौराहे से बिल्कुल सटा दिया। जिससे पैर लटका कर चौराहे पर बैठे यात्रियों के पैर बस की एक साइड में दब गए। आगे देखिए वीडियो