Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चम्पावत: चंपावत जिले में आने वाला स्वाला गांव कभी लोगों से गुलज़ार रहता था, लेकिन आज इस गांव में सन्नाटा पसरा है। खौफ ऐसा कि लोग यहां आने से भी डरते हैं। लोग कहते हैं कि इस गांव में कुल 8 भूत हैं और अब इस गांव को भूतियां गांव के तौर पर जाना जाता है. कहते हैं कि इस गांव के भूत किसी भी इंसान को बसने नहीं देते हैं। 1952 से पहले ये भी एक आम गांव जैसा ही हुआ करता था..लेकिन इस साल 1952 में यहां कुछ ऐसा घटित हुआ जिसके बाद ये पूरा गांव वीरान हो गया।
स्वाला गांव- भूतों का गांव!
लोगों के मुताबिक साल 1952 में यहां से पीएसी की एक बटालियन गुज़री थी। इसी बीच बटालियन की एक गाड़ी खाई में गिर गई। इसमें मौजूद सैनिक मदद के लिए लोगों को पुकारते रहे लेकिन इस गांव के किसी भी व्यक्ति ने उनकी मदद नहीं की..बोला तो ये भी जाता है कि लोगों ने उनकी मदद करने के बजाय उनका सामान लूटना शुरु कर दिया। गाड़ी के अंदर फंसे जवान अपने बचाव के लिए गांव के लोगों के पुकारते रहें, लेकिन गांव के लोग उनका उनका सामान लूट कर भाग गए। जवानों की तड़प-तड़प गाड़ी में ही मौत हो गई।आगे पढ़िए