उत्तराखंड: 15 अगस्त के दिन मोहम्मद फैज़ल ने झूठ क्यों बोला? नैनीताल पुलिस को खूब घुमाया

नैनीताल घूमने आए युवक ने जानलेवा हमले की फर्जी कहानी गढ़ पुलिस को पूरा दिन परेशान किए रखा। आरोपी फैसल यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला है। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Nainital police: Mohammad Faisal lied to police in Nainital
Image: Mohammad Faisal lied to police in Nainital

नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल। रविवार को पुलिस यहां एक अज्ञात हमलावर को ढूंढती रही। दरअसल एक युवक ने खुद पर जानलेवा हमला होने की सूचना पुलिस को दी थी। बाद में पुलिस युवक तक पहुंची तो उसने कहा कि कहासुनी होने के बाद एक पर्यटक ने उस पर फायर झोंक दिया। मामला बेहद गंभीर था, इसलिए पुलिस ने तत्परता से जांच शुरू कर दी। अब पता चला है कि युवक ने हमले की फर्जी कहानी गढ़ी थी। यूपी से नैनीताल घूमने आए इस युवक ने खुद के गोली से घायल होने की बात कहकर नैनीताल पुलिस को खूब परेशान किया। जांच हुई तो युवक की पोल खुल गई। पुलिस ने झूठी शिकायत करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी युवक का नाम मोहम्मद फैसल है। वो यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला है। पुलिस को दी गई शिकायत में फैसल ने बताया था कि वो स्वतंत्रता दिवस पर नैनीताल घूमने आया था। यहां माल रोड पर उसकी अन्य पर्यटकों से छाता टकराने पर कहासुनी हो गई।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 15 अगस्त के दिन नैनीताल में छोटी सी बात पर चली गोली
किसी तरह मामला शांत हुआ तो फैसल पैदल टहलते हुए मल्लीताल की तरफ चला गया। शाम सात बजे सूखाताल क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक ने उस पर फायर झोंक दिया, जिससे वो घायल हो गया। फैसल ने कहा कि फायर झोंकने वाला वही था, जिससे उसका विवाद हुआ था। उसने पुलिस को एक बाइक का नंबर भी बताया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने युवक को हॉस्पिटल पहुंचा कर बाइक सवार हमलावर की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पता चला कि जिस बाइक का नंबर पुलिस को दिया गया था, उस बाइक का मालिक मुरादाबाद का रहने वाला है और वह स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने घर मुरादाबाद में ही था। यह जानकारी होने पर जब पुलिस ने फैसल से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। फैसल ने पुलिस को फर्जी सूचना दी थी। जिस पर पुलिस ने फैसल के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की, साथ ही उसे भविष्य में ऐसा न करने की सख्त हिदायत भी दी है।