Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: प्यार और नासमझी में बड़ा अंतर होता है, लेकिन नोएडा की दीक्षा इस बात को समझ नहीं पाई। 31 साल की दीक्षा ऋषभ तिवारी के प्यार में इस कदर पागल हुई कि अपने परिवार की भी नहीं सुनी। 15 अगस्त को दीक्षा का बर्थडे था। वो ऋषभ और अपने दो अन्य दोस्तों संग नैनीताल घूमने आई थी। रात को सबने पार्टी की, अगली सुबह दीक्षा अपने कमरे में मरी हुई पाई गई। उसके शरीर पर कपड़े तक नहीं थे। अब पता चला है कि जिस ऋषभ तिवारी से दीक्षा प्यार करती थी, उसका असली नाम इमरान है। मृतक के दोस्त और परिजन पूरे मामले को लव जेहाद से जुड़ा बता रहे हैं। घटना के बाद से ऋषभ उर्फ इमरान फरार है। दीक्षा के भाई ने बताया कि वो कई बार आरोपी युवक से मिल चुका था। इमरान हर बार अपनी नाम ऋषभ तिवारी बताता था। उसने इसी नाम से फेसबुक आईडी भी बनाई है। दीक्षा का तलाक का केस चल रहा है। उसकी 11 साल की एक बेटी भी है। भाई अंकुर ने बताया कि दीक्षा बचपन से ही होनहार थी। पिता के निधन के बाद पूरा घर उसी ने संभाला। वो रियल एस्टेट कंपनी में अधिकारी थी, जबकि इमरान कबाड़ी का काम करता था। आगे पढ़िए