आज उत्तराखंड के 6 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

उत्तराखंड को बारिश से कोई भी राहत नहीं मिलने वाली। 18 अगस्त को उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Heavy rain likely in 6 districts of Uttarakhand 18 AUG
Image: Heavy rain likely in 6 districts of Uttarakhand 18 AUG

नैनीताल: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। कई सड़कें अवरुद्ध हैं तो कई जगह पुल टूटे हैं। बारिश के मौसम में खास तौर पर पहाड़ के लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती है। अभी भी उत्तराखंड को बारिश से कोई भी राहत नहीं मिलने वाली। 18 अगस्त को उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि 18 अगस्त को कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर,और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं कहीं तीव्रता और के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग द्वारा बकायदा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में मध्यम से विशाल भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी खबरें सामने आ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं सड़कें अवरूद्ध हो सकती हैं। नदियों और नालों का अतिप्रवाह देखने को मिल सकता है जिससे मैदानी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि नदी नालों के समीप रहने वाले लोग सावधान रहें। वाहन चलाते समय यात्रियों की या वाहन से जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आकाशीय बिजली चमकने या फिर गर्जना के समय सुरक्षित स्थानों में शरण ले।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: भारी भूस्खलन के बाद अलग थलग पड़े करीब 20 गांव, सरकार से मदद की गुहार