Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
नैनीताल: दीक्षा मर्डर केस में उत्तराखंड पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। हत्या के आरोपी ऋषभ तिवारी उर्फ इमरान को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे नैनीताल लेकर आई है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी इमरान आखिर ऋषभ तिवारी क्यों बना, और दीक्षा की हत्या के पीछे क्या वजह है, इन सभी पहेलियों से आज पर्दा उठेगा। 31 साल की दीक्षा मिश्रा नोएडा में रहती थी। 14 अगस्त को वो प्रेमी ऋषभ तिवारी और दो अन्य दोस्तों संग नैनीताल घूमने पहुंची थी। 15 अगस्त को बर्थ डे पार्टी के बाद दीक्षा की हत्या कर दी गई। वो नग्न अवस्था में बिस्तर पर मृत पाई गई थी। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो दीक्षा के परिजनों ने बताया कि ऋषभ तिवारी का असली नाम इमरान है। दीक्षा रियल एस्टेट कंपनी मे अधिकारी थी, जबकि इमरान कबाड़ी का काम करता था। नैनीताल पुलिस की चार टीमें इमरान की तलाश में जुटी हुई थीं। मंगलवार देर रात नैनीताल पुलिस को सफलता मिल गई। हत्यारोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है।