Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कर्नल (सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड को लेकर कई बड़े ऐलान किए। केजरीवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड को दुनियाभर के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे। इसकी जानकारी अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दी है। प्रदेशभर में आम आदमी पार्टी का चुनावी अभियान जारी है। लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए पार्टी लगातार कई बड़े ऐलान कर रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने सैन्य पृष्ठभूमि के कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। देहरादून में अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस कर उनके नाम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों की राय के बाद ये फैसला लिया गया है.