उत्तराखंड में आज भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी..8 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड को बारिश से कोई भी राहत नहीं मिलने वाली। 19 अगस्त को उत्तराखंड के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Weather: Heavy rain likely in 12 districts of Uttarakhand 19 AUG
Image: Heavy rain likely in 12 districts of Uttarakhand 19 AUG

चमोली: उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। भारी बारिश से कई जगह भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। कई सड़कें अवरुद्ध हैं तो कई जगह पुल टूटे हैं। बारिश के मौसम में खास तौर पर पहाड़ के लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती है। अभी भी उत्तराखंड को बारिश से कोई भी राहत नहीं मिलने वाली। 19 अगस्त को उत्तराखंड के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इनमें से 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कियाी गया है। इसके अलावा 4 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वो जिले हैं...चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर। इसके अलावा 4 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। ये जिले हैं..उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी और देहरादून। इन जनपदों में कहीं कहीं तीव्रता और के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग द्वारा बकायदा येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। संवेदनशील इलाकों में मध्यम से विशाल भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी खबरें सामने आ सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं सड़कें अवरूद्ध हो सकती हैं। नदियों और नालों का अतिप्रवाह देखने को मिल सकता है जिससे मैदानी क्षेत्रों के निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि नदी नालों के समीप रहने वाले लोग सावधान रहें। वाहन चलाते समय यात्रियों की या वाहन से जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे आकाशीय बिजली चमकने या फिर गर्जना के समय सुरक्षित स्थानों में शरण ले।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: खुल गया दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में शुमार रास्ता, आप भी चले आइए