Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड सरकार लगातार सरकारी पदों पर भर्तियां निकाल रही है। सरकारी नौकरी प्राप्त करने का प्रदेश के युवाओं के लिए यह सुनहरा अवसर है। बेरोजगारी के इस दौर में नौकरी सबकी जरूरत है और ऊपर से युवाओं का सपना होता है सरकारी नौकरी प्राप्त करने का। बस इसी सपने को साकार करने के लिए प्रदेश के युवा जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सरकारी नौकरियों की लगातार भर्तियों के बीच फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भी बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड की 894 पदों पर भर्ती के लिए इसका नोटिस जारी कर दिया है। फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आने वाली 24 अगस्त से ऑनलाइन आवदेन शुरू होने जा रहे हैं। आवेदन ssc.uk.in पर जाकर कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि सात अक्तूबर तय की गई है। सभी आवेदक नौ अक्तूबर तक शुल्क जमा करा सकते हैं। 7 अक्टूबर के बाद आवेदन बंद हो जाएंगे और 9 अक्टूबर के बाद आवेदन शुल्क भरने भी बंद हो जाएंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसी वर्ष दिसंबर में लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा प्रस्तावित की है। हालांकि दिसंबर में परीक्षा कब होगी इसकी तिथि अभी तक तय नहीं हो पाई है.