देहरादून में बादल फटने से तबाही, कई जगह SDRF तैनात..देखिए वीडियो

हालात ये हो गए कि दोपहिया सवार अपनी गाड़ियों को भी नहीं संभाल पाए। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं। (वीडियो साभार-न्यूज हाईट)
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Dehradun News: Heavy rain and cloudburst in Dehradun
Image: Heavy rain and cloudburst in Dehradun

देहरादून: देहरादून में देर रात तक हुई बारिश से संतला देवी इलाके में बदल फटने की खबर आई। सिर्फ संतला देवी ही नहीं बल्कि कई जगह भारी बारिश के बाद सैलाब उमड़ा है। संतला देवी मंदिर के पास खबड़ावाला में बादल फटा है। खबड़ावाला गांव के ज्यादातर घरों में मलबा घुस गया है और कुछ सड़क बंद हैं। खबर है कि ब्रह्मवाला खाले में उफान के कारण कुछ दोपहिया वाहन बहे हैं। गढ़ी कैंट और इससे लगे क्षेत्रों में भी बारिश की वजह से लोग खासे परेशान हैं। खबर है कि संतला देवी के आसपास के गांवों में लोग रातभर सो नहीं पाए। भारी बारिश की वजह से विजय कॉलोनी में अत्यधिक नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां करीब 3 घंटे तक भारी बारिश हुई। मूसलाधार बारिश के बाद सहस्रधारा रोड, आइटी पार्क के पास सड़क नदी में तब्दील हो गई है। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - देहरादून के संतला देवी में बादल फटा, कई कॉलोनियां पानी से लबालब
इसके अलावा करनपुर, सर्वे चौक, रायपुर, डालनवाला समेत कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। खबर है कि कई दुकानों और घरों में बारिश का पानी घुस गया। कुछ जगहों में इलैक्ट्रिसिटी पोल गिरने की भी खबर है। देहरादून के कैनाल रोड दिलाराम बाजार जैसे इलाको में बारिश का पानी नदी की तरह बहता दिखा। हालात ये हो गए कि दोपहिया सवार अपनी गाड़ियों को भी नहीं संभाल पाए। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं। (वीडियो साभार-न्यूज हाईट)

  • Youtube सब्सक्राइब करें: