Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: इंडियन आइडल के विनर पवनदीप राजन ने आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें इंडियन आइडल का खिताब जीतने पर बधाई दी। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार ने पवनदीप राजन को राज्य की कला, पर्यटन और संस्कृति का ब्रांड एंबेसडर में बनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की है। पवनदीप राजन ने सीएम आवाज पर मुख्यमंत्री से मुलाकात भी की है। जिसके बाद उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का ऐलान किया गया। पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता सुरेश राजन कुमाऊं के मशहूर गायक हैं। पवनदीप राजन ने 2015 में रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया सीजन 1' भी जीता था। बहुमुखी प्रतिभा के धनी पवनदीप राजन अच्छे सिंगर तो हैं ही, इसके अलावा वो कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर भी हैं। इंडियन आइडल बनते ही पवनदीप राजन पर तोहफों की बौछार हो रही हैं। 15 अगस्त को इंडियन आइडल के शानदार फिनाले में उन्हें 25 लाख रुपए की इनामी राशि और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार मिली थी।