Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में छठीं से बारहवीं तक के स्कूल संचालित होने के बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि राज्य सरकार पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को खोलने की अनुमति भी देगी। एक ओर कोरोना की तीसरी लहर की आशंका है और इसी आशंका के बीच में उत्तराखंड में स्कूलों का संचालन हो रहा है। पहले चरण में नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल 2 अगस्त से खोले गए। 16 अगस्त से छठीं से आठवीं तक के स्कूल भी संचालित किए जाने लगे। ऐसे में सूत्रों का मानना था कि उत्तराखंड सरकार जल्द ही पहली से पांचवी तक के स्कूल खोलने की अनुमति भी दे सकती है। निजी स्कूल के संचालक का मानना है कि प्रदेश सरकार को पहली से पांचवी तक के स्कूल भी खोल देने चाहिए। ऐसे में यह उम्मीद लगाई जा रही थी कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे अगर निजी स्कूल के संचालकों के विचारों से सहमत हो गए तो जल्द ही उत्तराखंड में पहली से पांचवी तक के छात्रों के स्कूल भी संचालित होने शुरू हो जाएंगे। उत्तराखंड में जूनियर स्कूलों को खोले जाने पर सरकार मंथन जरूर कर रही है। हालांकि अभी तक सरकार ने जूनियर स्कूलों को खोलने के कोई भी संकेत नहीं दिए हैं और यह तय है कि सरकार अभी पहली से पांचवी क्लास को खोलने की अनुमति नहीं दे रही है। आगे देखिए शिक्षा मंत्री ने क्या कहा