Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सरकारी विभागों में ड्राइवर के खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूकेएसएसएससी ने ड्राइवर, डिस्पैचर राइडर और प्रवर्तन ड्राइवर के पदों पर 164 वैकेंसी निकाली है। अगर आपने 8वीं और 10वीं की परीक्षा पास की है और ड्राइविंग जानते हैं, तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती संबंधी हर डिटेल राज्य समीक्षा आपको बताएगा। पहले पदों के बारे में जान लेते हैं। यूकेएसएसएससी ने ड्राइवर के 161 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष होनी चाहिए। वेतनमान 21700 – 69100 रुपये तय है। योग्यता की बात भी कर लेते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी का 8वीं पास होना जरूरी है। साथ ही पांच साल पहले बना वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी चाहिए। प्रवर्तन ड्राइवर के 2 पद खाली हैं। वेतनमान 21700 – 69100 रुपये है। आवेदन के लिए आवेदक का 8वीं पास होना जरूरी है। साथ ही तीन साल पहले बना वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।