देहरादून में फटा बादल, पहाड़ों में बर्फबारी..अगले 3 दिन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून के खबड़ावाला में बादल फटने से हर तरफ तबाही का मंजर नजर आ रहा है, तो वहीं पिथौरागढ़ में मलबा आने से कई सड़कें बंद हैं। मुनस्यारी में हिमपात भी हुआ है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Dehradun News: Heavy rain likely in 7 districts of uttarakhand 25 august
Image: Heavy rain likely in 7 districts of uttarakhand 25 august

देहरादून: उत्तराखंड में देहरादून समेत कई हिस्सों में तेज बारिश हो रही है। मंगलवार को उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात भी हुआ। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक बारिश के चलते पैदा हुई मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। देर रात देहरादून के खबड़ावाला में बादल फट गया। आसपास के इलाकों में अतिवृष्टि भी हुई, जिससे हर कोई सहमा हुआ है। कई घरों में पानी भरने के अलावा पेड़ों और पोलों के टूटने की खबर है। बात करें कुमाऊं के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की तो यहां भारी बारिश के चलते सभी नदियां उफान पर हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार को बर्फबारी हुई। जिसके चलते मुनस्यारी के साथ उससे सटे क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मलबा आने की वजह से कई सड़कें बंद हैं। मुनस्यारी में कोट्यूड़ा सड़क भारी वाहनों के लिए बंद है। चीन सीमा को जोड़ने वाली लिपुलेख रोड भी मलबा आने की वजह से बंद है। इस सड़क में लगातार मलबा आने से स्थानीय लोगों के साथ सेना व सुरक्षा एजेंसियों को भी दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें - देहरादून में बादल फटने से तबाही, कई जगह SDRF तैनात..देखिए वीडियो
यहां थल-मुनस्यारी रोड पर हरडिया के करीब मलबा आ गया। जिससे यातायात प्रभावित रहा। बारिश के बाद बरसाती गधेरों और जिलों की प्रमुख नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। काली, गोरी व धौली गंगा के साथ रामगंगा के जल स्तर में भी वृद्धि हुई है। इससे नदी किनारे की आबादी में दहशत है। चमोली जिले की बात करें तो यहां जोशीमठ-मलारी हाईवे अब तक नहीं खुला है। यह मार्ग 11 दिनों से बंद है। प्रदेशभर में चार दर्जन से ज्यादा सड़कों पर आवाजाही नहीं हो पा रही। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में रहने वाले लोग सतर्क रहें। खराब मौसम में सुरक्षित जगहों पर रहें।