Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
श्रीनगर गढ़वाल: अब मरीन ड्राइव की सैर करने के लिए मुंबई तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उत्तराखंड के श्रीनगर में लोग पहाड़ों का लुफ्त उठाने के साथ अलकनंदा नदी के किनारे मरीन ड्राइव का आनंद भी उठा पाएंगे। जी हां, अलकनंदा नदी के किनारे बनने जा रही मरीन ड्राइव के निर्माण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। डीपीआर बनाने के लिए नोएडा की फर्म का चयन किया गया है। सभी कागजी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि डीपीआर बनाने के बाद नोएडा की फर्म बजट स्वीकृति के लिए इसको सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजेगी। मंत्रालय से बजट स्वीकृत हो जाने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा। बता दें कि 2018 में लोक निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने पंच पीपल से स्वीत तक मरीन ड्राइव बनाने के निर्देश दिए थे। यह मरीन ड्राइव बदरीनाथ हाईवे के दोनों छोरों पर जुड़ रही है।