मूसलाधार बरसात को देखते हुए मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट। 27 अगस्त तक पूरे उत्तराखंड में जारी हुआ यलो अलर्ट
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Heavy rain likely in 12 districts of Uttarakhand 26 august
हरिद्वार: उत्तराखंड में मौसम लोगों की दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मूसलाधार बरसात के चलते राज्य के पहाड़ी जिलों समेत मैदानी जिलों में हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग ने भारी बरसात को देखते हुए उत्तराखंड में 26 अगस्त को यलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। चलिए आपको बताते हैं वे 12 जिले कौन से हैं। वे जिले हैं देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, चमोली रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल। इन जिलों में आज भारी से बहुत अधिक भारी बरसात हो सकती है जिस को मद्देनजर रखते हुए मौसम विभाग में इन 12 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में इन जिलों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन भी हो सकता है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: मूसलाधार बारिश के बाद उफान पर नदियां, गंगा में बहकर आई कार..देखिए वीडियो
इसके अलावा 27 अगस्त को देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों में भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली चमक सकती है जिसको देखते हुए कल भी मौसम विभाग ने उत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी किया है। 26 और 27 अगस्त को भी कुमाऊँ मंडल एवं गढ़वाल मंडल के कुछ जिलों में मूसलाधार बरसात को मध्य नजर रखते हुए उस दिन भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार पहाड़ों पर यात्रा करना इन दिनों खतरनाक हो सकता है। ऐसे में उन्होंने लोगों को पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा नी करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि 27 के बाद भी उत्तराखंड में बरसात का सिलसिला जारी रह सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इन दिनों भूस्खलन में चट्टान गिरने की घटनाएं बेहद आम हो चुकी हैं और मलबा आने से सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाने से बचें।