पिथौरागढ़ की मर्डर मिस्ट्री..बाथरूम में पत्नी, कमरे में पति की लाश..सड़क पर शव रखकर हंगामा

पत्नी की हत्या की फिराक में था पति, रात भर गर्भवती रही बाथरूम में बंद, अगले दिन कमरे में मिली पति की खून से सनी हुई लाश, जानिए पिथौरागढ़ की यह मर्डर मिस्ट्री
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Pithoragarh Police: Police entangled in Sumit murder mystery in Pithoragarh
Image: Police entangled in Sumit murder mystery in Pithoragarh

पिथौरागढ़: उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला...यहां पर बएक शादीशुदा युवक के हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। यह पूरा मामला एक मर्डर मिस्ट्री से कम नहीं लग रहा है। युवक की हत्या किसने की इस बात का पता अभी तक नहीं लग पाया है मगर युवक के परिजनों ने उसी की पत्नी के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मगर युवक की पत्नी ने पुलिस में जो तहरीर दी है उसको सुनकर पुलिस भी आश्चर्यचकित हो गई है और पूरा मामला बेहद पेचीदा बन गया है। मृतक की पत्नी ने बताया कि जिस दिन उसके पति की हत्या हुई उससे एक दिन पहले उसका पति उसको जबरन अस्पताल से डिस्चार्ज करा कर लाया। दरअसल मृतक की पत्नी गर्भवती है और उसने कहा कि वह उसकी हत्या करना चाहता था और उसने किसी तरह रातभर बाथरूम में छुप कर अपनी जान बचाई। अगले दिन उसने देखा कि उसके पति का शव खून से लथपथ अवस्था में कमरे के अंदर पड़ा हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या उसी की पत्नी ने की है और उन्होंने थाने के बाहर शव रख कर घंटों हंगामा किया और उन्होंने मृतक की पत्नी के ऊपर हत्या का मामला दर्ज कराया है.

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: गहरी खाई में गिरी दिल्ली के पर्यटकों की कार, दो लोगों की मौके पर मौत
पुलिस का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही गया और सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह मामला बेहद पेचीदा है और गुत्थी बहुत उलझी हुई है। पुलिस अब इस पूरी गुत्थी को सुलझाने में लगी है। पुलिस का कहना है कि इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा जल्द होगा और पुलिस असली आरोपी तक जल्द ही पहुंचेगी। मृतक की पहचान 31 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है जो एक निजी अस्पताल में कैंटीन चलाने का काम करता था। बीते मंगलवार को सुमित की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। सुमित का शव संदिग्ध हालत में कमरे में पड़ा हुआ मिला और सुमित के हाथ की नसें तीन जगह से कटी हुई थीं।और कमरे में चारों तरफ खून फैला हुआ था। इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया और तुरंत ही पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया। हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। मगर परिजन अंतिम संस्कार करने की बजाय शव को कोतवाली लेकर पहुंच गए और उन्होंने वहां पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि सुमित की हत्या उसकी पत्नी ने ही की है और उन्होंने पुलिस से उसकी पत्नी को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की।

यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग का लड़का, चमोली की लड़की..जाति के बंधन तोड़कर-‘एक विवाह ऐसा भी’
पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को वहां से हटाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी मनीषा के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया है मगर मनीषा का बयान सुनकर पुलिस भी चकरा गई है। मनीषा ने कहा है कि वह गर्भवती है और अस्पताल में भर्ती थी। सुमित ने हत्याकांड से 1 दिन पहले ही उसको जबरन रिचार्ज करवाया था और वह उसको जान से मारने की फिराक में था। उसने कहा कि वह उसको जान से मारने वाला था मगर उससे पहले ही वो बचकर बाथरूम में चली गई और रात भर कुंडी लगाकर बाथरूम के अंदर ही रही। जब वह सुबह बाहर निकली तो सुमित का पूरा कमरा खून से सना हुआ था और सुमित का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था। सुमित की पत्नी मनीषा का बयान सुनकर पुलिस भी चकरा गई है। इस मर्डर मिस्ट्री की कई परते हैं और पुलिस की तहकीकात के साथ ही धीरे-धीरे यह सभी परतें खुलती जाएंगी और आखिरकार सच पुलिस के सामने आएगा। पुलिस गहराई से मौत की गुत्थी सुलझा रही है और जांच-पड़ताल कर रही है।