Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: पति,पत्नी और वो से जुड़ी कई खबरें आपने सुनी होंगी। मियां बीवी के रिश्ते के बीच इस वो की एंट्री होते ही बवाल कटना तय होता है। अब हरिद्वार में ही देख लीजिए... पत्नी के साथ बाजार जाना पति को भारी पड़ गया और बाजार में पहले उसकी प्रेमिका ने उस को पीटा और उसके बाद उसकी बीवी ने भी उसकी जमकर कुटाई की। धोबी का कुत्ता, न घर का न घाट का, बस ऐसी ही हालत हो गई युवक की। दरअसल हरिद्वार में अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहा था कि तभी बाजार में उसका सामना अपनी प्रेमिका से हुआ बाजार में युवक को देखकर उसकी प्रेमिका ने उसकी जमकर चप्पलों से पिटाई करना शुरू कर दिया वहीं इस पूरे मामले में युवक की पत्नी ने भी उसको जमकर लताड़ा और बीच बाजार में धक्का देकर चली गई। बता दें कि सिडकुल थाना क्षेत्र कॉलोनी में रहने वाले एक युवक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक शादीशुदा था मगर उसने युवती से झूठ बोलते हुए खुद को अविवाहित बताया हुआ था। न तो उसकी पत्नी को इस प्रेम प्रसंग के बारे में भनक थी और न ही उसकी प्रेमिका को उसके शादीशुदा होने की कोई भी खबर थी।